
वाराणसी। पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार 8 अगस्त को विद्यालय बंद रखने का आवाहन किया है। आजमगढ़ के चिल्ड्रेन स्कूल में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी से शिक्षकों में नाराजगी है। ऐसे में विरोध में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर के अध्यक्ष डा. दीपक मधोक ने बताया कि आजमगढ़, वाराणसी, पडरौना समेत अन्य जिलों में पिछले दिनों में स्कूलों में हुई घटनाओं के लिए शिक्षकों को दोषी माना जा रहा है।जबकि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। यह सरासर गलत है।
शिक्षक 8 अगस्त को स्कूल जाएंगे।लेकिन शिक्षण कार्य से विरत रहते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी बंदी का समर्थन किया है। अध्यक्ष रामाश्रय पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
