वाराणसी। नगर निगम वाराणसी शहर में बरसात के मौसम में भले ही नालों की सफाई का दवा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही रही। मामले वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के खोजवा का है, जहां सीवर की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय जनता ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगो का आरोप है कि कई वर्षो से सरायनंदन और खोजवा इलाके में सीवर और नालों की सफाई नही हुई है। ऐसे में बरसात होते ही सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्षद की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए लोगो ने जमकर नारेबाजी की।

चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगो का आरोप है कि सीवर की सफाई के लिए पार्षद सहित अन्य लोगो के द्वारा लगातार नगर निगम के जोनल कार्यालय और नगर आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। नगर निगम से आश्वासन मिला की बरसात से पहले ही सीवर की सफाई हो जाएगी, लेकिन बरसात आने के बाद भी अभी तक सीवर की सफाई नही ही। जिसके वजह से बारिश से सीवर ओवर फ्लो हो गया है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगो की माने तो अधिकारियों की अनदेखी की वजह से क्षेत्र में मलेरिया और अन्य बीमारी फैलाने का डर है। वही चेतावनी देते हुए लोगो ने कहा कि यदि जल्द सीवर की सफाई नही होती है, तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

वही क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन तिवारी ने क्षेत्र की समस्या को लेकर कहा कि सीवर की सफाई के लिए कई बार नगर आयुक्त को पत्रक दिया गया, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिसके बीच से होकर लोगो को आन जाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *