
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में सोमवार को स्नातकोत्तर कक्षाओं में मुख्य सूची से अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। पहले दिन में एमएससी गणित, फिजिक्स,ज्यूलोजी, बांटनी,एमएससी कृषि और एमकाम में करीब 212 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में मुख्य सूची से प्रवेश लिया। प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार स्नातकोत्तर में खाली सीटों पर मंगलवार को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश होगा। सुबह 9 से 9:30 तक मुख्य सूची से किन्हीं कारणों से छुटे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। उसके उपरांत रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश होगा।
