
वाराणसी। पुरुषोत्तम मास में सावन के पांचवें सोमवार को अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट नें काशी विश्वनाथ धाम आने वाले दर्शनार्थियों एवं कांवरियों के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर चौक के पास सेवा शिविर लगाया। बाबा के दर्शन कर लौटने पर हजारों श्रद्धालुओं नें शिविर में नाश्ता एवं जलपान किया। सोमवार के व्रत का फलाहार बनवाकर गरम गरम वितरित किया जा रहा था। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के कर्मठ सदस्यों नें आने वाले प्रत्येक महिला पुरुष दर्शनार्थिओं को प्रसाद के रूप में आलू का फलाहार बूंदी एवं चाय वितरित किया। इसके पूर्व दोनों सोमवार को भी सदस्यों नें अपनी सेवा देकर सभी को फलाहार ग्रहण कराया था। सेवा शिविर में अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ के नेतृत्व में अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ मधु अग्रवाल, महामंत्री आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, अरुण अग्रवाल बुलानाला, डॉ अजय अग्रवाल, नारायण अग्रवाल सीए , बृज कमल दास अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कुश चौधरी, श्याम अग्रवाल, अतुल गर्ग आदि नें सहयोग किया।
