
वाराणसी के 792 में 128 छात्र- छात्राएं हुए सफल
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा मंगलवार को सीए फाउंडेशन परीक्षा जून 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया गया। जिसमे वाराणसी से फाउंडेशन परीक्षा में कुल 792 छात्र सम्मिलित थे। जिसमे 128 छात्र- छात्राओ ने सफ़लता प्राप्त किया है। पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु,शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सी.ए. सौरभ कुमार शर्मा, सीए नीरज कुमार सिंह, सीए वैभव मेहरोत्रा, सीए विकास द्विवेदी, ने सभी सफल छात्र -छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
