
वाराणसी। उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु वाराणसी जनपद की 11, 14, 17 एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन मंगलवार को लिटिल फ्लॉवर् हाउस(नगवा) में किया गया।
वाराणसी रॉलबाल संघ की सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में सन्त अतुलनंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर, सनबीम वरुणा, सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल-बाबतपुर, महात्मा जे एफ स्कूल,मंडुआडीह, ग्लेनहिल पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल -लहरतारा, भगवानपुर, डालिम्स सनबीम- रोहनिया,केंद्रीय विद्यालय- कंचनपुर एवं नं 4,सेंट जान्स-ब.रे.का एवं ,संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी, ग्रीन वेली, बीना पब्लिक स्कूल,उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, डब्ल्यू एच स्मिथ स्कूल, केयर एंड कॅरिअर स्कूल, बी.एल.डब्लू इंटर कॉलेज, डिवाईंन सैनिक स्कूल, सी एच एस, कस्तुबा बालिका इंटर कॉलेज,जी ड़ी गोइनका, आर एन पब्लिक स्कूल , जे एन एम कॉलेज व अन्य विद्यालयों से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्देशक लिटिल फ्लॉवर् हाउस अदिति, विशिष्ट अतिथि लिटिल फ्लावर हाउस स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता, रीना सिंह, उपाध्यक्ष वाराणसी रॉल बाल एसोसिएशन एवं बलिया रोल बाल एसोसिएशन के सचिव बृजेश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रक्रिया में विजया पांडेय, कल्पना,अंजलि गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, तन्वी और ज़ैनब ने चयन प्रक्रिया मे अहम भूमिका निभाई।
