
वाराणसी।डीएवी इंटर कॉलेज, औसानगंज, वाराणसी के प्रांगण में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गयी। एनसीसी की 89 यूपी बटालियन में चयन के लिए लगभग 250 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए जिसमे से एनसीसी जूनियर वर्ग 34 जेडी ट्रूप में 44 कैडेट्स व 35 जेडी ट्रुप में 56 कैडेट्स तथा एनसीसी सीनियर वर्ग 4/89 में 35 कैडेट्स की भर्ती हुई।
भर्ती प्रकिया के तहत पहले प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गयी उसके बाद शारिरिक दक्षता के लिए दौड़ करायी गयी।
सभी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया 89 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह तथा सूबेदार मेजर अरशद अली की उपस्थिति में हुई।
इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी विभाग से फर्स्ट ऑफिसर नरेंद्र कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट मोहम्मद शहीद तथा थर्ड ऑफिसर सुलाब सिंह व अशोक कुमार उपस्थित रहे।
