वाराणसी। जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबंधो के अधीन आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर ली गई है, जिसका आलेख्य प्रकाशन 08 अगस्त, मंगलवार को कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने उक्त जानकारी देते हुए जन सामान्य से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन के संबंध में कोई आपत्ति/सुझाव हो तो 14 अगस्त तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *