२२वी अंतरराष्ट्रीय रोल बाल दिवस के अवसर पर वाराणसी में नए रोल बॉल ग्राउंड का उद्घाटन द आइडियल न्यू स्टार इंग्लिश स्कूल धर्मवीर् नगर चितईपुर में हुआ। जिसका उद्घाटन दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा एवं स्कूल के डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह व प्रिंसिपल संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर उत्तम ओझा जी ने कहा कि रोल बॉल एक नया उभरता हुआ खेल है जिसे बड़े कम समय में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना ली है चूंकि रोल बॉल स्केटिंग शू पहनकर खेला जाने वाला खेल है, इसलिए दिव्यांगजन जो व्हीलचेयर पर है जो आसानी से इस खेल में हिस्सा ले सकते हैं l इस अवसर पर एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी के सभी राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खिलाड़ियों ने मैत्रीपूर्ण मैच खेला l इस रोल वॉल दिवस पर नए ग्राउंड के उद्घाटन में वाराणसी रोल बॉल संघ के पदाधिकारी राजेश कुमार गजेंद्र कुमार,मोनी कुमारी, सरिता , सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एम भावना ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनीता तिवारी ने किया। रोल बॉल संघ की सचिव सुश्री सुनीता गुप्ता जी ने बताया कि दिनांक 29 से 31 दिसंबर आगरा में सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें वाराणसी से पुरुष एवं महिला वर्ग के दोनों टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें पुरुष वर्ग ने अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए क्वार्टर फाइनल में जी.बी नगर से कड़े मुकाबले में ३-२ से हार गई और महिला वर्ग ने फाइनल में प्रवेश किया l फाइनल मुकाबला मेरठ और वाराणसी के बीच में हुआ जिसने वाराणसी महिला वर्ग में मेरठ को कड़ा टक्कर देते हुए तीन – दो से हार कर रजत पदक हासिल किया। इस सीनियर टीम का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने रोल बाल खेल को समझा और रुचि दिखाया। अपने विद्यालय में रोल बाल, स्केटिंग को सम्मिलित किया जिससे विद्यालय के बच्चे भी लाभान्वित होकर, राज्य एवं राष्ट्रिय स्तर पर प्रभाग कर अपने विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन कर सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *