मिर्जापुर । चुनार थानाक्षेत्र के ग्राम रूदौली (पोखरा) में रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग डेढ़ सौ पहलवानों ने अपना भाग्य आजमाया ।

विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहा। भारी संख्या में ग्राम वासी इस आयोजन को देखने के लिए जुटे थे।

कुश्ती देश की शान रही है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। कुश्ती दंगल के में बलिया, मिर्जापुर, गोरखपुर, जौनपुर और हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेश के साथ स्थानीय स्तर के पहलवान भी शामिल थे।

प्रतियोगिता के अंत में क्रमशः प्रथम स्थान पर शक्ति द्वितीय स्थान पर यशवंत स्वामी व तृतीय स्थान पर अनिल कछवा रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि धनराशि, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

आयोजन के मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा व विशिष्ट अतिथि सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ थे। आयोजन का संचालन डॉक्टर सुनील सिंह पटेल प्रवक्ता व धन्यवाद ज्ञापन नरेश यादव ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालू यादव, अभय यादव, राम आसरे यादव, सुरेश यादव, उमेश पहलवान ,आजाद यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *