वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में बुधवार को बीएससी कृषि की सीटें प्रतीक्षा सूची से भर गई। वहीं बीकाम में प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। प्राचार्य प्रो डीके सिंह के अनुसार बीएससी कृषि में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के बाद कुल 165 सीटें भर गई। बीकाम में सभी 264 पर दाखिला हुआ। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद देर शाम तक बीस अभ्यर्थियों ने आनलाइन शुल्क जमा नहीं किया है। इस स्थिति में 48घंटे बाद उनका प्रवेश निरस्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *