रिपोर्ट अशरफ आदिल

 

प्रयागराज।फूलपुर संविलियन विद्यालय गंगौर में प्रभात फेरी तिरंगा के साथ गांव में निकाली गई अभिभावकों से संपर्क भी किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक इमरान सिद्दीकी ने कहा कि 9अगस्त से 15अगस्त तक का आयोजन है । देश में इस समय अमृत काल,अमृत महोत्सव चल रहा है।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह है इससे हमारी राष्ट्रभक्ति भावना, बलिदान का भाव भी जागृत होता है ।

रैली में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नारे लगाये गये।मौके पर एसएमसी अध्यक्ष राम नरेश, अध्यापकों में बिंदुबाला,प्रमिला,मो.इम्तियाज,अजय पांडेय,प्रभा भारतीय, सुनीता वर्मा, डॉक्टर अमिता जैसवाल,गरिमा गुप्ता, चंद्रमा, शाहनाज बेगम, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *