
वाराणसी। जिला धनबाद के रानी पुर, भुदा स्थित एक हास्पिटल के परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में हास्पिटल के प्रबंधक व प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन डॉ राजेश मिश्रा ने काशी के दो वरिष्ठ पत्रकार का माल्यार्पण, व अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि काशी नगरी के दो वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, नजर न्यूज नेटवर्क, मुख्य प्रबंधक निदेशक एवं आंनद सिंह अन्ना, ब्यूरो चीफ वाराणसी काशी का न्यूज को धनबाद की धरती पर सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर डॉ कैलाश सिंह विकास एवं आनन्द सिंह अन्ना ने संयुक्त रूप से कहा कि आज धनबाद में सम्मान पाकर बहुत ही अच्छा लगा। हम लोग डॉ राजेश मिश्रा जी के टीम का आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री श्वेताम्बरा पाठक, कुमार विशाल, जगदंबा देवी,अरसद भाई, पप्पू शर्मा,सुमन कुमार, गुड्डू राणा, अरूण कुमार, प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
