रिपोर्ट चंद्रमोहन तिवारी

 

कानपुर।राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने आजादी का अमृत महोत्सव-2023 के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक रोजाना घर घर तिरंगा योजना व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्य आयोजन जी एन के इंटर कॉलेज, मे किया गया।

हमारे देश को आजादी दिलाने मे वीरगति को प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी और देश की सीमा पर तैनात सैनिको की शहादत को हम भूल न जाये ,इसी को यादगार बनाने के उद्देश्य से मेरी माटी मेरा देश के तहत उन्हे याद कर रहे है। उक्त बात शिक्षक पी पी उपाध्याय ने बच्चो से कही।उन्होने यह भी कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से बच्चो को अपनी मिट्टी से प्रेम करना चाहिए व देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि माटी का वंदन व शहीदो को नमन कर आज बच्चो ने याद किया।

कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकाओ, छात्र व छात्राओ ने मेरी माटी मेरा देश के तहत एक एक मुट्ठीभर मिट्टी भर कर कलश मे डाल कर शहीदो को याद किया। जिसमे विधालय के शिक्षक, शिक्षकाओ, कर्मचारियो व छात्रो ने शिरकत किया। जिसमे प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला, आर सी मिश्रा, जयंत कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा,कृष्ण मोहन शुक्ला, टिकल बाबू,दिलीप कुमार, वीरेंद्र सिंह यादव, रवि कुमार,गगन कटियार, शिवेन्द्र सिंह भदौरिया, आलोक पाण्डेय ,दीप शिखा चौहान, आत्मा राम आदि शिक्षक, शिक्षकाओ व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *