
वाराणसी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट पर फुटपाथ एवं दुकानों के सामने गलियारों में अवैध रूप से जिन वेंडरो के द्वारा अपनी दुकाने लगायी जाती है, उन्हें हटाने के लिए दैनिक रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 01 से 04 अगस्त तक प्रतिदिन नगर निगम के प्रवर्तन दल एवं पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध वेंडरों को हटाये जाने का निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इन वेंडरो को नगर निगम सीमा क्षेत्र में निर्धारित वेंडिग जोनो में अपना कारोबार करने के लिए प्रेरित किया गया है। वर्तमान में लगभग 80 फीसदी वेंडरों को उक्त क्षेत्र से हटाया जा चुका है, आगामी तीन दिवस के भीतर सम्पूर्ण अतिक्रमणकारियों को हटा दिया जायेगा।
