वाराणसी। प्रख्यात तबला वादक बीएचयू मंच कला संकाय के वरिष्ठ तबला वादक एवं बनारस घराने की शान पं पुंडलिक कृष्ण भागवत के आकस्मिक निधन की खबर शनिवार को सुनते ही काशी के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रामरंग संगीत समारोह में पूरे तीन घंटे तक कार्यक्रम में रहें और संगीत पर चर्चा भी की। उसके कुछ घंटे बाद ह्रदयगति रुकने से उनके निधन का समाचार सुनकर संगीत से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। पं पुंडलिक भागवत सनबीम वरुणा में सिडबी एवं स्पिक मैके की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को तबला वादन का प्रशिक्षण भी दें रहें थे। सुबह विद्यालय में जब उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ तो संगीत के शिक्षक एवं विद्यार्थियों नें शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।

स्पिक मैके उत्तरप्रदेश की ओर चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ डॉ मधु शुक्ला, डॉ शुभा सक्सेना, समरेंद्र सिंह, डॉ विभा सिंह, पवन सिंह, विशाल कृष्ण, रूद्र शंकर मिश्र नें उनके निधन पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *