वाराणसी। स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले बलिदानियों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सांय 5:30 बजे से स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति की ओर से कैंटोनमेंट स्थित रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति स्थल से स्वामी विवेकानंद स्मारक स्थल, नदेसर वाराणसी तक एक नमन पदयात्रा सहित बलिदानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित है। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजीव नामग्याल कमांडिंग ऑफिसर 39 जी टी सी, वाराणसी व विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर आनन्द कुमार त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *