रुद्रशंकर मिश्र के एकल कत्थक नृत्य को देख विद्यार्थी हुए मनमुग्ध

 

वाराणसी। सिडबी व स्पिक मैके की ओर से रविवार को पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल खजुरी के लगभग 100 बच्चों नें बनारस घराने के कथक नृत्य के प्रख्यात कलाकार पं रूद्र शंकर मिश्र से शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बीते चार दिनों में पं रूद्र शंकर मिश्र नें कत्थक की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने शिव वंदना और श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित बोल पर विद्यार्थियों को नृत्य सिखाया। समापन समारोह नें बच्चों नें कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् पर कथक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वन्देमातरम गीत पर बच्चों की प्रस्तुति से सभी अचंभित हो गए। तत्पश्चात पं रूद्र शंकर मिश्र द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति हुईं। जिसमें उन्होंने पैरों और घुंगरूओं की मदद से घोड़े की आवाज और थाली पर खड़े होकर कथक नृत्य किया। जिसपर खूब तालियां बजी। उन्होंने बनारसी कजरी ठुमरी पर भी कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। तबले पर आनंद मिश्रा गायन पर पं माता प्रसाद मिश्र एवं हारमोनियम पर शक्ति मिश्रा नें संगत किया। अंत विद्यालय के चेयरमैन विनय कृष्ण अग्रवाल नें अतिथि कलाकारों को रुद्राक्ष की माला अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप प्रधानाचार्य रोली अग्रवाल नें माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन चित्रा गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन रश्मि सिंह नें दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *