वाराणसी। जोनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संत जोसेफ कांवेंट स्कूल की अंडर 14 अंडर 17 एवं 1 अंडर 19 तीनो वर्गों की बालिका वर्ग में चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। सेन्ट जांस (गाजीपुर) में आयोजित सीआईसीई की जोनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 10 से 12 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल (शिवपुर) के 33 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल बालक/ बालिकाओ ने 40 स्वर्ण, 20, रजत एवं 13 कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही साथ ओवर आल चैम्पियनशिप पर भी कब्जा जमाया। अंडर 17 बालिका वर्ग में विद्यालय के कक्षा 10 की अथलीट सुनयना करकेटटा को बेस्ट बथलीट के खिताब मिला। अनुष्का सिंह को अण्डर 17 बालिका वर्ग का तीव्रतम धावक घोषित किया गया।

आकृति, दिव्या, रश्मि,इलिसा, सुनयना, निव्या, अनुष्का, अराध्या, अनम, कृतिका, समृद्धि, परिधि, अनन्या, जान्हवी, पूर्णिमा, तन्मय, वैभव,वर्णन बर्मन सिंह, हर्ष सिंह अब्बास, अमन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *