वाराणसी। शिवपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में पांच दिवसीय साधना शिविर में शिव पुराण कथा को विश्राम देते हुए कथा के अंतर्गत मुमुक्षु सेवा मिशन के संस्थापक संत प्रमोद दास महाराज ने भक्तजनों को काशी नगरी में शिव के महात्म को बताया। कहा कि शिव ही सब के गुरु है और आदि से अन्त तक रहेंगे। सत्यम शिवम सुंदरम शिव ही सत्य है। जिसमें सब आत्माएं विराजमान है गुरु तो केवल मार्ग दिखाता है भक्त जब उस मार्ग पर चलता है वाह अपने भक्ति के माध्यम से ब्रह्म में लीन हो जाता है और शिव को प्राप्त होता है। कार्यक्रम में माधोपुर, वीरा पट्टी, बाबतपुर, जौनपुर, राजेपुर और काशी के धरती से भक्तजन शामिल हुए। संचालन लियाकत अली ने किया। संयोजन में आयोजक के के शुक्ला पत्नी पूनम शुक्ला, संस्था के सचिव अमरनाथ,डा. छोटे लाल, रामेश्वर प्रसाद, डा. राम नरेश, रामनयन यादव, राम चरण यादव, कैमरा मैन गौतम पांडेय, आचार्य शिवम मिश्रा, तबले पर उत्तम कुमार चंद्रशेखर पटेल संतोष पटेल, मनोज पटेल, तिलक पटेल रमेश पटेल, शिवकुमार, माधव श्याम तिवारी, राघवेद्र रविंद्र जालान आदि थे। धन्यवाद संस्था के सचिव अमरनाथ ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *