
वाराणसी। रविवार को लंका स्थित हंगर रेस्टोरेंट में नादान परिंदे साहित्य मंच तथा कविताम्बरा के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास (महाप्रबंधक, नज़र न्यूज़ नेटवर्क, आईएजे राष्ट्रीय अध्यक्ष) को शाल, स्मृति चिन्ह्, सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया।
यह सम्मान सर्वश्री चंद्रभाल जी (पूर्व जज),हीरालाल मिश्र मधुकर,(वरिष्ठ साहित्यकार), प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (गणेश जी), नादान परिंदे साहित्य मंच संस्थापक अध्यक्ष डा सुबास चंद्रा ने दी।
