नादान परिंदे साहित्य मंच व कविताम्बरा द्वारा सावन कजरी महोत्सव संपन्न

रिपोर्ट विक्की वर्मा

 

वाराणसी।नादान परिंदे साहित्य मंच व कविताम्बरा के संयुक्त तत्वावधान में लंका स्थित दी हंगर रेस्टोरेंट्स में सावन कजरी महोत्सव 2023 बड़े ही उल्लाशपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ।समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि विष्णु भूषण मिश्र,अपर आयुक्त प्रशासन ,वाराणसी, चंद्रभाल सुकुमार,पूर्व जिला जज डॉ दीपक सिंह डायरेक्टर ( ध्येयIAS) डॉ ओ पी प्रजापति, कर्नल गोविंद सिंह, अरविंद कुमार जोशी,प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी रहे । सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह , मोमेंटो , शाल , रुद्राक्ष की माला , गीता , देकर नादान परिंदे साहित्य मंच अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत नादान परिंदे साहित्य मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शरद कुमार श्रीवास्तव शरद जी ने किया। इस मौके पर कजरी गायन की प्रस्तुति हुई जिसमें प्रमुख रूप से कवि सिद्धनाथ शर्मा,डॉ धर्म प्रकाश मिश्र,भुलक्कड़ बनारसी, सुषमा जौनपुरी,वत्सला श्रीवास्तव, परमहंस तिवारी परम, डॉ नसीमा निशा,झरना मुखर्जी,करुणा सिंह मधुलिका राय,डॉ सविता सौरव, डॉ कैलाश सिंह विकास,काली शंकर उपाध्याय,महेंद्र अलंकार, प्रज्ञा श्रीवास्तव, सोनी लखमानी, शालिनी गोस्वामी, सोनी जायसवाल,सुनील सिंह राजपूत, पवन सिंह,कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक,संदीप मौर्य, कुशल दास गुप्ता,दीपक दबंग,कवि सुख मंगल सिंह मंगल, रश्मि जायसवाल, भोलानाथ,टीका राम शर्मा,रमेश चंद्र पांडे,समीम गाजीपुरी,बीना राय,राहुल मिश्रा, निरंजन चौबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में आए सभी कवियों को साल,मोमेंटो, स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मधुकर मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपक सिंह जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *