
वाराणसी। अर्दली बाजार (एलटी कालेज) स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति की ओर से कैंटोमेंट में झांसी की रानी के प्रतिमा स्थल पार्क से नमन पदयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के डिप्टी कमांडेंट के एन सिंह,विशिष्ट अतिथि तिब्बती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नवांग समतेन व सैनिक कल्याण अधिकारी अशोक पांडेय ने अमर शहीदों व माँ भारती की आरती कर शुभारंभ किया। नमन पदयात्रा स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल (मिंट हाउस) पहुंची। जिसमें नागरिक, व्यापारी और अधिवक्ता शामिल थे। स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए देशहित के लिए सभी ने संकल्प लिया। संयोजन विनोद पांडेय भैयाजी,राजेश तिवारी, संजीवन यादव,विपुल कुमार पाठक,दिलीप सोनकर,प्रभुनाथ पांडेय,प्रदीप राय, राजेश मिश्रा,शशिकांत दुबे, मनोज दुबे,विवेकानंद उपाध्याय,नित्यानंद राय, आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रामजी चौधरी, विवेक सिंह,दीपक राय आदि थे।

