रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।जनपद के ग्राम सभा गूलउर में यादव समुदाय के लोगों ने अहीर रेजिमेंट का बोर्ड लगाकर अपनी मांग कर रहे हैं। यादव समुदाय का मानना है कि अहीरों ने देश के लिए बहुत बलिदान दिए हैं और सेना में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है.अन्य समाजों के नाम पर भारतीय सेना में रेजिमेंट का गठन किया गया है, इसलिए अहीर समाज भी अपनी अलग रेजिमेंट की मांग कर रहा है.

अहीर रेजिमेंट हक है हमाराः

इस मांग को लेकर यादव समुदाय के लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और “अहीर रेजिमेंट हक है हमारा” का नारा लगा रहे हैं.अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए सामाजिक संगठन अहीर रेजिमेंट की मांग का समर्थन कर रहे हैं.कुछ राजनीतिक दल भी अहीर रेजिमेंट की मांग का समर्थन कर रहे हैं।आज

ग्राम सभा गुलउर में अहीर रेजिमेंट हक है हमारा बोर्ड लगाकर मांग कर रहे हैं। इस बोर्ड के जरिए हम बताना चाहते हैं कि सभी यादव भाइयों एकजुट होकर अहीर रेजिमेंट हक है हमारा मांग को पूरा किया जाए । अहीर रेजिमेंट बोर्ड का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय शंकर यादव उर्फ भुअर पहलवान द्वारा किया गया ।समस्त यादव समुदाय के लोग अहीर रेजिमेंट बोर्ड जल्द से जल्द बनाया जाए। इस अवसर पर गोकुल यादव (समाजसेवी),आदर्श यादव, सुमित यादव ,आदर्श यादव, अमन यादव ,अवनीश यादव, अमित यादव ,अंगद यादव, रामाशीष यादव, रामसेवक यादव ,किशन यादव ,दीपक यादव ,अर्पित यादव ,पीयूष यादव समस्त लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *