
आईएजे (वाराणसी मण्डल), आदर्श बालिका जू हा स्कूल, नव उत्थान एक संकल्प, एस वी एकेडमी ने संयुक्त रूप मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
वाराणसी। 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इण्डियन एसोसिएशन आंफ जनर्लिस्ट (वाराणसी मण्डल), आदर्श बालिका जू हा स्कूल, नव उत्थान एक संकल्प, एस वी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में छित्तूपुर स्थित आदर्श बालिका जू हा स्कूल के सभागार में मनाया गया।https://youtu.be/rRutk5zopBY
https://youtu.be/DxFx7nKqxMA
समारोह के मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास (मुख्य अतिथि) विनय कुमार श्रीवास्तव (प्रबन्धक, आदर्श बालिका जू हा स्कूल, महामंत्री आईएजे वाराणसी मण्डल) की अध्यक्षता विक्रम कुमार (अध्यक्ष नव उत्थान एक संकल्प वाराणसी मण्डल अध्यक्ष) के संचालन गणेश चंद्र बेलवाल (उपाध्यक्ष, आईएजे वाराणसी मण्डल) के साथ आयोजित समारोह बच्चों के गायन वादन, नृत्य के साथ दर्शको के जोरदार तालियों के बीच समापन हुआ। 
मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास ने कहा कि खेल गायन वादन, नृत्य के साथ खूब मन लगा पढ़े। पढ लिखकर राष्ट्र की सेवा बढ चढ कर भागीदारी करे।
आये अतिथिगण का विनय कुमार श्रीवास्तव स्वागत तथा माल्यार्पण से विक्रम कुमार ने की। 
रंगारंग सास्कृतिक आयोजन में बच्चों ने देश रंगीला, ओ मेरे प्यारे वतन, वन्दे मातरम्, जलवा जलवा, नन्हा मुन्ना राही, पापा मै छोटी से, झमा,झमा, सहित अनेक गाने पर प्रस्तुति मुस्कान, रोशनी, कार्तिक, वंदना, लक्ष्मी, स्नेहा, इशारे, महिमा, सोनांचल, संगीता, लाडो, रिया, चंदन, अंशिका शामिल रहे। समारोह में सर्वश्री रामजियावन प्रजापति, सोनी कुमारी, संध्या कुमारी, किरन देवी, प्रहलाद कुमार, गणेश चंद्र बेलवाल, नागेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
