वाराणसी। सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स की तत्वावधान में जगतपुर पी०जी० कालेज, जगतपुर, वाराणसी के प्राचार्य प्रो० अनिल प्रताप सिंह के संरक्षण में तथा डॉ० अमित श्रीवास्तव व डॉ० लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षक के साथ छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा पर एक रैली निकाली। रैली का आरंभ प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। सभी छात्र-छात्राओं ने जगतपुर गांव से मनियारी पुर गांव तक “भारत माता की जय”, “मेरी माटी मेरा देश, तिलक लगाना है, भारत का मान बढ़ाना है, वहा जहां का हमने खाया-पीया, जहां का वस्त्र हमने पहना, वह देश है हमारा प्यारा,” इस नारे के साथ घर-घर तिरंगा का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० सुरेश सिंह, डॉ० नंदलाल शर्मा, डॉ० संजय प्रधान व अन्य लोगों ने अपना पूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 600 झंडा का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *