
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली के सेक्टर वार्डेन अमीरुल्लाह के प्रतिष्ठान अमीरुल्लाह एण्ड कम्पनी की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि उपनियंत्रक नीरज मिश्रा, एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय,एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिविजनल वार्डेन कोतवाली प्रखंड कन्हैया लाल यादव आदि थे। अतिथियों का स्वागत सेक्टर वार्डेन अमीरूल्ला ने किया।
