
वाराणसी । शहर दक्षिणी विधानसभा में विधायक व पूर्व मंत्री डा नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में गत 8 वर्षों से वासंतिक नवरात्र में हो रहे मातृशक्ति सम्मान व फलाहार कार्यक्रम की कड़ी में इस वर्ष भी पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में गोष्ठी, मातृशक्ति का सम्मान व नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, पूर्व विधायक गुजरात जगदीश पटेल, विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय ने महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।
स्वागत संबोधन में डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण काल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हुए है तथा देश से वक्फ बोर्ड के समापन का शुभ अवसर है। कहा का काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक कार्य देश का गौरव बढाने के लिए होता है। कहा कि जब हम योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार की बात करते है तो लगता है कि ये 2017 के पहले का ही उत्तर प्रदेश है जहा शाम होते ही महिलाए घर से बाहर निकलने से कतराती थी। व्यापारी को हर पल लूट, फिरौती, गुंडा टैक्स का डर लगा रहता है। आज हम गर्व से कह सकते है कि आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की अग्रसर है। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। आज प्रधान मंत्री मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के जन जागरण का स्वर्णिम काल चल रहा है।
डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक अभियान सबसे अधिक योजनाएं बहनों के लिए ही क्रियान्वित की। उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी ने 33% का आरक्षण कर दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में निरंतर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने व सशक्तिकरण के कार्य किए जा रहे है।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि परिवार, समाज व देश को जोडने व समृद्ध करने में मातृशक्ति का योगदान है उसे भुलाया नही जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की लगभग एक हजार से अधिक मातृशक्तियों को अंगवस्त्रम (चुनरी) ओढाकर सम्मानित कर फलाहार कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व नेहा कक्कड़ तथा धन्यवाद प्रकाश निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, पूर्व विधायक गुजरात जगदीश पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, इं अशोक यादव, एड अशोक जाटव, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, डॉक्टर रचना अग्रवाल, संतोष सोलापुरकर, किशोर सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, संदीप चौरसिया, नलिन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, वैभव कपूर डॉ वीरेंद्र सिंह, संदीप केसरी सोनू, डॉ अशोक राय, संदीप चतुर्वेदी, रवि सर्राफ, रवि शंकर सिंह, राजेश सेठ, विनोद गुप्ता, आलोक शुक्ला, दक्षिणी विधानसभा के पार्षदगण, महानगर व मंडलों के सभी मोर्चों पदाधिकारियों सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
