शरद पूर्णिमा पर श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में 108 किलो चावल से अन्नकूट एवं भव्य श्रृंगार

वाराणसी। केदारघाट स्थित श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को अन्नकूट एवं श्रृंगार का भव्य आयोजन किया गया।

 

श्री कुमार स्वामी मठ के प्रबंधक श्री टी त्यागराजन शेखर,मन्दिर के प्रभारी अम्बले विश्वनाथ एवं मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री तथा अर्चक एल एस एन मूर्ति ने बताया कि श्री कुमार स्वामी मठ के महंत श्रीलश्री सभापति तम्बीरान स्वामी जी की प्रेरणा से प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 108 किलो चावल से भव्य अन्नकूट एवं श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर रात्रि में मन्दिर प्रांगण में आयोजित संगीत संध्या में काशी के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं विजय कपूर जी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पं विजय कपूर ने शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा से किया।श्री कपूर के साथ तबला पर करण मिश्रा तथा सह गायक के रूप में सुश्री काजल तिवारी एवं सुहानी शुक्ला ने सहयोग किया।

 

श्री विजय कपूर एवं सभी साथी कलाकारों का श्री कुमार स्वामी मठ की ओर से गुरुचरण दास एवं केदार जी ने अंगवस्त्रम,प्रसाद एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया एवं श्री गौरी केदारेश्वर के भव्य श्रृंगार का दर्शन किया।

 

मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री ने बाबा की महाआरती की एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *