भरत मिलाप का भावुक दृश्य देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम

 

वाराणसी। शिवपुर की ऐतिहासिक रामलीला में भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने और भाई भरत से मिलन के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम-भरत के मिलन का दृश्य देखकर कई दर्शकों की आंखें सजल हो गईं। पूरे वातावरण में भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

लीला के दौरान दिखाया गया कि वनवास की अवधि पूरी होने के बाद प्रभु श्रीराम माता जानकी और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटते हैं। भाई भरत को जैसे ही प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना मिलती है, वह उनसे मिलने के लिए व्याकुल हो उठते हैं। चारो भाइयों का मिलन होते ही प्रेम, त्याग और समर्पण का अनुपम दृश्य सामने आता है। इस प्रसंग ने दर्शकों को भाईचारे और पारिवारिक संबंधों की महत्ता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *