वाराणसी। महावीर मंदिर अर्दली बाजार स्थित महावीर ग्रीन सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को पहलगाम आतंकवादी घटना में मृत लोगों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। पार्षद क्षेत्रीय अशोक मौर्या के नेतृत्व में कैंडल मार्च में शामिल लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ आदि नारे लगाते हुए महावीर मंदिर स्थित अखाड़ा पर पहुंचे। लोगों ने सैकड़ों दीप जलाकर हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में क्षेत्रीय पार्षद पार्षद अशोक मौर्या,महानगर मंत्री महिला मोर्चा ॠचा सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,उमेश कुमार,अजित सिंह, डा.रजनी सिंह, सुजीत गुप्ता,प्रकाश चौबे,डा.सुनील सिंह,डा.डीके सिंह,अरूण सिंह,नीलम सिंह,ज्योत्सना,सरोज राय,सीमा पांडेय,अनिता चौबे, दीपमाला, अर्चना,किरन सिंह, जेएन सिंह, राघवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *