
वाराणसी ।पोस्ट वार्डन भूपेंद्र सिंह गिल की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा भेलपुर प्रखंड का मासिक बैठक संपन्न हुआ।
बैठक के मुख्य अतिथि भेलूपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक विवेक राय रहे।
उक्त बैठक में घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप पांडेय सहित डिविजनल वार्डन वी वी शास्त्री एवं डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जयसवाल शामिल रहे।
उक्त बैठक में भूपेंदर सिंह गिल को नया पोस्ट वार्डन होने पर बधाई देते हुए पोस्ट 04 में नया नियुक्ति एवं नवीनीकरण के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक के शुरू में सदस्यों ने भूपेंद्र सिंह जी को माला पहना कर बधाई दिए।
मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए विवेक जी ने कहा की पोस्ट नंबर चार के हर सदस्य सक्रियता से हर काम करते आए हैं, जो अतुलनीय योगदान है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की भूपेंद्र सिंह गिल अपनी टीम के साथ सक्रियता से हर कार्यक्रम में योगदान करेंगे।
डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी ने कहा आगामी दिनों हर त्योहार में नागरिक सुरक्षा के सदस्यगण जिस तरह तन मन धन से सक्रियता से अपना ड्यूटी करते हैं उसी तरह ड्यूटी करते रहेंगे।
बैठक के अंत में गत दिनों कश्मीर में आतंकी संगठन द्वारा हिंदुओ को निर्मम हत्या के विरोध में दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार राय, सुशील जयसवाल, श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, शीला घोष, श्रीमती देवाश्री दत्ता, श्रीमती लक्ष्मी भट्टाचार्य, त्रिभुवन नाथ, अरुण बोस, मुन्ना लाल यादव, रविंदर सिंह गिल सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित रहे।
