
वाराणसी। अकथा स्थित काशी इन्क्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में लोकप्रिय विधायक शहर उत्तरी एवम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में वाराणसी जनपद के शहर उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड स्तिथ काशी इन्क्लेव के यू.पी.एस.सी में चयनित वैभव पाण्डेय का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। 
समारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि ने चयनित वैभव पाण्डेय एवं कुसुम पाण्डेय को माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर देकर सम्मानित किया।
यू पी एस सी में सफल अभ्यर्थी वैभव पाण्डेय ने अपनी सफलता के पीछे की कहानी और अनुभवों को सांझा करते हुए उच्च परीक्षा में सफलता पाने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स समारोह में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को दिये ।मेहनत की बारीकियों को सामने रखते हुए बताया परीक्षा में कैसे उच्च अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सकती है।
मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल ने कहा कि आप युवाओं के आदर्श के रूप छाप स्थापित किये है आपकी सफलता पर सम्पूर्ण काशी के युवाओं को गर्व होना चाहिए ।
सम्मान के क्रम में मण्डल अध्यक्ष सारनाथ अतुल सिंह,पार्षद अकथा,राजेन्द्र कुमार मौर्य, पार्षद रमरेपुर संजय जायसवाल, प्रवीण द्विवेदी अध्यक्ष अकथा विकास समिति सज्ज्न, जायसवाल, संरक्षक अकथा विकास समिति, अजय सिंह कारगिल योद्धा, राम सिंह, रणजीत सिंह ,राकेश त्यागी, सन्दीप पटेल,अजित सिंह जी,मेजर बी एन पाण्डेय, डॉ एल एन सिंह,रेणुका पाठक ने माल्यर्पण कर वैभव पाण्डेय का सम्मान किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सोसाइटी के वरिष्ठजन ,बच्चे ,महिलाएं, उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,एवम धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुभाष चन्द्र पाठक ने किया।
