वाराणसी। पटेल नगर कैंटोनमेंट स्थित होटल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फील्ड ऑफिसर हर्षद दास का विदाई समारोह सम्मान और भावुकता वातावरण में हुआ। इस अवसर पर पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में एक मौन सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय मनीष चौबे (एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर) की आत्मा की शांति हेतु भी विशेष मौन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। समारोह में वाराणसी एवं चंदौली जिलों के समस्त एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, राजघाट गैस एजेंसी के स्वामी हैदर अली अब्बास, वीआरके इंडियन सर्विस, कज्जाकपुरा के स्वामी सीए विजय प्रकाश थे। कार्यक्रम का संचालन सीए विजय प्रकाश ने किया। सभी अतिथियों ने हर्षद दास के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *