
नव प्रवेशित विद्यार्थियों की परिचय सभा
वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से राजर्षि सेमिनार हाल में नव प्रवेशित विद्यार्थियों की परिचय सभा हुई। मुख्य अतिथि इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ यूएन त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू की शिक्षा देश के हर कोने में विद्यमान है तथा गरीब से गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए अपने द्वार खोले हुए है। विद्यार्थियों को इग्नू के टीचिंग लर्निंग प्रोग्राम में फेसबुक, यूट्यूब व विभिन्न टीवी चैनलों, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, इनोवेशन क्लब, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों, प्रवेश की वैधता और क्रेडिट सिस्टम् आदि के बारे में जानकारी दी। समन्वयक प्रो संजय कुमार शाही ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्ययन केन्द्र पर संचालित होने वाली विभिन्न परामर्श कक्षाओं, सत्रीय कार्य एवं सत्रांत परीक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक समन्वयक प्रो आरएस रघुवंशी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के बारे में अवगत कराया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने छात्रों को अपना आर्शीवचन दिया। संचालन सहायक समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिंह, धन्यवाद प्रकाश सहायक समन्वयक डॉ मनीष कुमार गुप्त द्वारा दिया गया। सहायक समन्वयक डॉ डीडी सिंह भी रहे।
