
वाराणसी। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सीहोर के रामनारायण ताम्रकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा वाराणसी के अशोक कसेरा को राष्ट्रीय सचिव निर्विरोध चुना गया ।
मुख्य चुनाव अधिकारी के के वर्मा की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से आये है हय वंशी बंधुओ विजय वर्मा, राय बहादुर, नन्दलाल वर्मा संजय सिंह, राकेश सिंह, श्याम लाल वर्मा,देवेन्द्र वर्मा, अतुल वर्मा सहित काफ़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थिति रहे ।
सभा के प्रारम्भ में श्री राज राजेश्वर शहस्त्रबाहु का पूजन एवं आरती के साथ किया गया ।
विगत दिनों पहलगाम में हुए निरीह हिन्दुओं के नर संहार में मारे गए दिवंगत लोगो के लिए दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि अर्पित किया गया ।
नव निर्वाचित अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने देश के सभी हैहयवंशीयो को एक करने और उनके उत्थान के लिए अपना विजन प्रस्तुत किया ।
सभा का संचालन विजय वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन राय बहादुर ने किया ।
