
वाराणसी।सिर गोवर्धन स्थित परमहंस पब्लिक स्कूल ने गुरुवार को 16 वां स्थापना दिवस व विभिन्न खेलों तथा कक्षाओं स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरित किया गया।जिसमें कक्षा नर्सिंरी से आठ तक के विद्यार्थियों को खेल -कूद, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, स्कूल कैप्टन, वा अन्य प्रतियोगिताओं के लिए मैडल एवम प्रमाण पत्र देकर छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया l

समारोह के मुख्य अतिथि अशोक पाण्डेय (प्रवक्ता उत्तर -प्रदेश भाजपा ), विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास, (महाप्रबंधक नज़र न्यूज नेटवर्क) वरिष्ठ पत्रकार शिवमूर्ति दूबे,(सम्पादक डान आंफ बनारस) गोपाल यादव, डॉ वी के पांडेय,क्रांति यादव को प्रबंधक एडवोकेट उपेंद्र विक्रम सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सरन ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवम अभिवावकों और समस्त गणमान्य जन का स्वागत की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व उपस्थित वरिष्ठ जन ने विध्न हर्ता भगवान श्री गणेश जी पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार, श्रीमती उषा बिष्ट,अभय कुमार, अंजू यादव,शीला यादव, पूनम यादव, सरिता जी और अंजना यादव ने किया।
समारोह का उद्देश्य छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और अनुशासन के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित करना रहा छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम अत्यंत प्रभाव शाली रहे, बच्चों के द्वारा समाज में विद्यमान अनेक विषयों को नाटक के माध्यम से मंचन किया जो की सराहनीय रहा।
अंत में परमहंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रेखा सरन ने स्कूल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवं सभी अतिथियों के बहुमूल्य समय देने पर आभार, धन्यवाद व्यक्त किया।
