
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार में गुरुवार को श्रमिक दिवस पर मजदूरों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने पुष्प और पुष्टाहार भेंटकर मेहनतकश मजदूर भाइयों का स्वागत किया। उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर अंशिका, शिवा, देवा, आर्यन,नीरज, आयुष, शिवांगी, श्रेया, ओम, तान्या, सोनम, पलक, मुकेश, अजय, दीपशिखा, विजय टाटा, मनोज कुमार एवं संजय आदि थे।












Leave a Reply