
वाराणसी। भूमिहार ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर से मिलकर निर्दोष कुंडारिया प्रधान विवेक उर्फ मोहित सिंह को एसओ मिर्जामुराद द्वारा जबरन जेल भेजने की कार्यवाही से उपजे जन आक्रोश पर शिकायत पत्र देकर अवगत कराने आवास पहुंचा।पत्र देकर वार्ता में पुलिस कमिश्नर ने दो से तीन दिन में कार्यवाही होने और जमानत का भरोसा दिया।महासचिव अखिलेश सिंह ने पुलिस एसओ की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए किसी भी जनप्रतिनिधि को बिना जांच के जेल भेजने को संदिग्ध बताया। उपस्थित प्रतिनिधि मंडल ने भारी आक्रोश के साथ एसओ पर निलंबन की कार्यवाही की मांग की।उपस्थित प्रमुख लोगों में सर्वश्री सदानंद राय,सत्यप्रकाश सिंह बाबू, ऐड दिनेश सिंह,आदित्य सिंह, समाजसेवी भागवत सिंह, अरविंद सिंह,एड सच्चिदानंद सिंह, विनय कुमार मुन्ना,रामजी सिंह, मनोज शर्मा, प्रदीप सिंह, एस के सिंह,अधीश राय, सत्यमसिंह आदि थे।
