वाराणसी। यूपी कालेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा आरंभ हुई। जो 30 मई तक चलेगी ।परीक्षाएं दो पाली में 7:30 से 9:30 और 11 से एक तक कराई जा रही है। प्राचार्य केंद्राध्यक्ष, फ्लाइंग स्क्वाड और प्राक्टोरियल बोर्ड ने विद्यार्थियों की पूरी सूक्ष्मता साथ तलाशी का कार्य किया।‌ प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के साथ-साथ कोडिंग- डिकोडिंग और मूल्यांकन का कार्य साथ-साथ ही चलेगा। सभी परीक्षाफल 15 जून तक घोषित किए जाने का लक्ष्य है। प्राचार्य प्रो.सिंह ने बताया कि कॉलेज में प्रदेश सरकार के एकेडमिक कैलेंडर का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का यह एकमात्र ऐसा कॉलेज है जहां 16 जनवरी से लेकर 20 अप्रैल तक कक्षाओं का संचालन हुआ। कक्षाओं में कोर्स पूरा होने के बाद ही प्रायोगिक परीक्षाएं कराई गई। सभी प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब लिखित परीक्षा कराई जा रही है। शुक्रवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। जिन विषयों की परीक्षाएं होती जाएगी, साथ ही साथ उनका रिजल्ट भी घोषित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *