वाराणसी। वर्ल्ड अस्थमा डे के अवसर पर वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों के एलर्जी एवं गम्भीर रोगों के विशेषज्ञ डॉ दिव्यांक पाठक द्वारा बच्चों को अस्थमा और एलर्जी संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श और एलर्जी जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिविर में बच्चों को अस्थमा और एलर्जी से जुड़ी शुरुआती लक्षणों की पहचान, बचाव और उपचार से संबंधित परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक तकनीक से एलर्जी की जांच भी की जाएगी, जिससे समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

शिविर का आयोजन दिनांक 06 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, परिसर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *