
वाराणसी ।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में विश्वविद्यालय परिनियम 2.14 में वर्णित व्यवस्था के अधीन प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, आचार्य, सामाजिक विज्ञान विभाग को छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि निवर्तमान छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार मिश्र राजनीति शास्त्र के उद्भट विद्वान हैं।विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों के अन्तर्गत चीफ प्रॉक्टर का भी दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।
*विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बनाना प्राथमिकता*–
छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष की नियुक्ति की सूचना पर प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र कल्याण संकाय के अन्तर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के प्रवेश संबंधी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया में तेजी और सुविधा बढ़ेगी।
प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने कि
समर्थ पोर्टल की विशेषताएं क्रमशः – ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया- पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया। समयबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में मददगार होगी।इस पहल से विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
प्रवेश संबंधित समस्त कार्य निश्चित समय सीमा के अंदर तथा छात्रों की सुविधा का ध्यान दिया जाएगा। मेरी प्राथमिकता विद्यार्थियों की सुविधा और प्रवेश संबंधित कार्य तथा छात्रावासों का आवंटन है जिसके लिए सम्पूर्ण समय सारणी के आधार पर कराये जाएंगे।सभी विभागों से सामंजस्य स्थापित कर निश्चित समयावधि मे पठन-पाठन कराया जाएगा। विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है।
