वाराणसी। महर्षि संदीपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन से संबंध रामेश्वर मठ असि स्थित स्वामीनारायणा नन्द तीर्थ विद्यालय में रविवार को वेदों के शाश्वत अध्ययन हेतु वेद भूषण प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। तीन दिवसीय परीक्षा में लगभग 600 बच्चे शामिल हो रहे हैं।

प्रवेश परीक्षा देने के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक सहित नेपाल से भी छात्र आए हुए हैं।

स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने बताया कि तीन दिनों तक 600 बच्चे लिखित परीक्षा देंगे उसमें जो पास होंगे फिर वह ऑनलाइन परीक्षा देंगे तब उनका प्रवेश सुनिश्चित होगा।

उन्होंने बताया कि जिस भी छात्र का प्रवेश होगा उनको रहने खाने की व्यवस्था भी विद्यालय परिसर में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *