
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने बुधवार को नवनियुक्त छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष के पद पर पदभार ग्रहण कर लिये।
निवर्तमान छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय से संकाय प्रमुख का चार्ज लेते हुए प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस विभाग मे विद्यार्थियों के कल्याण एवं उत्थान के लिये संकल्पित भाव से कार्य करेंगे।
