वाराणसी। विकास इंटर कालेज परमानंदपुर परिसर में सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा की देखरेख में हवाई हमले से बचाव का प्रदर्शन किया। कालेज की छात्राओं ने माकड्रिल के माध्यम से जाना कि सिविल डिफेंस की ओर से सायरन क्यों बजाया जाता है, उसके बाद क्या सावधानियां बरतनी पड़ती है। साथ ही बमबारी से घर में आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाता है। गैस सिलेंडर की आग को किस प्रकार से बुझा सकते है। हवाई हमले के बाद घायलों को रेस्क्यू कर लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। प्राथमिक चिकित्सा के उपाय और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के उपाय बताए गए। संयोजन में कालेज के प्रधानाचार्य डा. ए.के सिंह और अध्यापिकाओं का सक्रिय योगदान रहा। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,कंचन गुप्ता,अयन बोस, गोपाल मुखर्जी, शबाना आजमी, अंजनी सिंह,वसीम खां, राजकुमार,राजेश सिंह,रिषभ मोदनवाल,विनय गुप्ता,अयन बोस, राजकुमार,अरूण जायसवाल,अशोक सोनकर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *