वाराणसी। सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवकों ने उदय प्रताप इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। हवाई हमले से बचाव का प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों ने हवाई हमले में और उसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार कर और रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजने का प्रदर्शन किया। कैडेटों को सिविल डिफेंस कोर के कार्य और उद्देश्य से भी अवगत कराया। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य डा.रमेश‌प्रताप सिंह,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,कंचन गुप्ता, राजकुमार जायसवाल,अंजनी सिंह,,वसीम खान,अशोक सोनकर, उप प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, एनसीसी अधिकारी ले. सारनाथ सिंह, डॉ.शरद श्रीवास्तव, संजीव सिंह, उमेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह,डॉ आलोक,अमित कुमार,सिंह,गिरीश कुमार सिंह, दशराम, प्रीति सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *