
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं पर निर्मम हत्या के विरोध में वार्ड नंबर 91 पार्षदचंद्रनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता के सहयोग से सुनारपुरा से लेकर दशाश्वमेध घाट तक रात्रि 9:30 बजे रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक ब्लैकआउट का आयोजन किया गया। ब्लैक आउट के दौरान क्षेत्रीय जनता हर हर महादेव, जय श्री राम आदि नारे लग रहे थे।
क्षेत्रीय महिलाओं को भी उत्साहित देखा गया।
शाम होते ही अगल-बगल के दुकानदारो ने अपना दुकान बंद करने लगे थे एवं आसपास के लोगों को ब्लैकआउट करने की प्रोत्साहित करते दिखे।
