
वाराणसी ।पद्मविभूषण पंडितराज राजेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी के प्रमुख शिष्य काशी के मूर्धन्य वैदिक विद्वान सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के न्याय शास्त्र के पूर्व प्राध्यापक एवं काशी की प्राचीनतम संस्था सान्गवेद विद्यालय के अध्यापक व श्रीगीर्वार्ण वाग्वर्धिनी सभा के कार्याध्यक्ष पंडित प्रवर गणपति शास्त्री ऐताल जी 90 वर्ष की अवस्था में शिव सायुज्य को प्राप्त हुए ।:
सांग वेद विद्यालय के न्यायाध्यापक एवं वेद,शास्त्र, भागवत पुराण के विद्वान पण्डित प्रवर श्रीगणपति शास्त्री ऐताल जी जैसे धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ, सदाचार सम्पन्न तपोमूर्ति विद्वान के निधन से संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री ऐताल के निधन से काशी के विद्वानों में शोक की लहर दौड़ गई। आपकी सरलता, आपकी सहजता, आपकी गुरुभक्ति , आपका त्याग नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।
हरिश्चन्द्र घाट पर गुरूवार को अंतिम संस्कार किया गया।
