वाराणसी। नगर निगम कर्मचारी संघ से सम्बद्ध परिवहन चालक कर्मचारी संघ का नगर निगम कर्मचारी संघ के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर अशोक तिवारी व विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अक्षत वर्मा,शशिकांत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद एवं अवधेश नारायण चतुर्वेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं मनोज कुमार अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ उपस्थित रहे

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता आलोक कुमार गुप्ता व संचालन वीरेंद्र कुमार मौर्य ने किया।

निर्वाचित पदाधिकारियों की नगर आयुक्त अक्षत वर्मा जी द्वारा सर्वश्री भोलानाथ सोनकर अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार मौर्य कार्यवाहक अध्यक्ष, अजय कुमार मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार तिवारी अफरोज अहमद मोनी उपाध्यक्ष,अभय कुमार चौबे महामंत्री, शुभम सिंह कार्यवाहक महामंत्री, राजेश सेठ कोषाध्यक्ष, अनिल पटेल संगठन मंत्री ,ओमप्रकाश निषाद, मनोज पटेल, मनोज सेठ प्रचार मंत्री, दीनानाथ चौबे संयुक्त मंत्री, हेमंत पाठक ऑडिटर के साथ-साथ कौशल ओझा, हरिवंश यादव , रंजीत यादव ,कृष्ण कुमार मिश्रा, फिरोज अहमद, राधेश्याम, सुनील मिश्रा, बृजेश दुबे, राजकुमार, विनोद कुमार, धीरेंद्र पाल ,अनूप सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्यो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी । शपथग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय महापौर अशोक तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर की जनसुविधाओं को नगर निगम ही सुलभ कराता है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता को जितनी अच्छी सुविधाएं सुलभ करा सके पूरा प्रयास करना चाहिए यह बाबा भोलेनाथ की नगरी है पूरे विश्व के लोगों का आगमन इस शहर में होता है इसलिए हम सभी का विशेष रूप से साफ सफाई पर ध्यान रखना होगा जिसके लिए वाहन चालक का विशेष प्रयास होना चाहिए। नगर निगम कर्मचारी ही लम्बी अवधि तक स्थायी रुप से शहर की सेवा करते हैं इसलिए शहर को साफ सुथरा बनाने एवं नगर विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है।नगर आयुक्त अक्षत वर्मा जी ने कहा नगर निगम के अन्तर्गत जनसुविधाओं को सुलभ कराने में वाहन चालकों की बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है वाहन चालक दिन ही नहीं रात्रि पहर में भी कार्य करते हैं इसलिए इनकी कोई समस्या मेरे सम्मुख आयेगी तो समाधान हेतु मेरा पूरा प्रयास होगा, वैसे विगत दो वर्षों से नगर निगम कर्मचारी संघ को देख रहा हूं जिसका कार्य सकारात्मक रहा है जो कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के हितों का भी पूरी निष्ठा से कार्य करते है।

इस अवसर पर जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रवीण वर्मा व आलोक भट्टाचार्य व डा नजमा परवीन सदस्य केंद्रीय परिषद विशाल भारत संस्थान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *