पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारियों में -अशोक आनंद 

 

देश को हम भी कुछ देना सीखें-रमेश लालवानी 

 

वाराणसी। शनिवार को नवरचना कान्वेंट स्कूल के शेषनाथ सिंह सभागार में बच्चों ने पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए एक नुक्कड़ नाटक धरती और किसान की प्रस्तुति दी। संदेश स्पष्ट था आधुनिकता की इस दौड़ में हम भौतिकता के लिए पेड़ों को लगातार काटते जा रहे हैं, बिना यह सोचे हुए कि हमारा जीवन ही कुछ समय के बाद खतरों के घेरे में आ जाएगा। ऑक्सीजन का संकट पैदा होगा और पानी की एक-एक बूद के लिए हम तरसेंगे। आइये ,आज से ही हम अपना कल बचाए और आज से ही पेड़ लगाए।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए अशोक आनंद ने कहा- “पर्यावरण संरक्षण हमारी आज की प्राथमिकताओं में शामिल है।”

समाजसेवी और भारत विकास परिषद के सदस्य रमेश लालवानी ने कहा- ” देश को हम भी कुछ देना सीखे। ऑक्सीजन का एक पौधा देश के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। मानवता की सेवा होगी।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉक्टर राम सुधार सिंह ने कहा कि इस तरह के नुक्कड़ नाटकों के प्रचार , प्रसार से हम अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने में सफल होंगे। समाज में जागरूकता नुक्कड़ नाटक की सफलता होगी। श्रीमती पल्लवी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर डॉ मेजर अरविंद कुमार सिंह, अजय रोशन,ज्योति, नंदकिशोर, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ विद्यालय की अध्यापिकाएं तथा बच्चों ने नाटक को देखा और सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *